वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बीते शुक्रवार की देर रात ट्रक चालक से लूट के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। मिर्जापुर बॉर्डर पर सुकृत के पास सोमवार की रात मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। हालांकि इस दौरान उसका एक अन्य साथी फरार हो गया। पकड़ा गया बदमाश वाराणसी का रहने वाला सुजीत यादव है।
यह है पूरा मामला
लूट की घटना जुगैल थाना क्षेत्र के खरहसवा टोला हरदहवा निवासी ट्रक चालक विजय सिंह के साथ हुई थी। वह शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे देवरिया से गाड़ी खाली कर सोनभद्र के चोपन क्रशर प्लांट पर गिट्टी लोड करने जा रहे थे। रास्ते में अहरौरा जंगल के पास एक पेट्रोल पंप से 200 मीटर आगे सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट और काले शीशे वाली स्कॉर्पियो ने ट्रक को ओवरटेक कर जबरन रोक लिया।