फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिले के पांच ग्राम प्रधानों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लखनऊ के इंदिया गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को आयोजित मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में जिले के पांच ग्राम प्रधान पुरस्कृत किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर पर अच्छे कार्यो के लिए राबर्ट्सगंज ब्लॉक के मीतापुर गांव की ग्राम प्रधान बुधनी देवी को सम्मानित किया गया। वहीं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर इन्हे 11 लाख रुपये पुरस्कार दिया गया। दूसरे स्थान पर दुद्धी ब्लॉक के गुलाल झरिया ग्राम पंचायत के प्रधान त्रिभुवन यादव को 9 लाख रुपये से पुरस्कृत किया गया। तीसरे स्थान पर राबर्ट्सगंज ब्लॉक के सेमर के ग्राम प्रधान कृष्णा देवी को 6 लाख, चौथे स्थान पर करमा ब्लॉक के बहेरा ग्राम पंचायत के प्रधान शशि सिंह को चार लाख और घोरावल ब्लॉक के जमगांव ग्राम प्रधान शिवकुमार को 2 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। लखनऊ में सम्मान समारोह के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, पंचायती राज विभाग के मास्टर ट्रेनर प्रभाकर सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें