सोनभद्र। युवक व महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरीए प्रोत्साहन के रूप में खेल सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों के एनआईसी सेंटरों से लोगों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम के तहत जिले के युवक व महिला मंगल दल को भी ऑनलाइन जोड़ा गया था। मुख्यमंत्री के सामग्री वितरण करने के बाद सोनभद्र के एनआईसी सेंटर में घोरावल विधानसभा विधायक अनिल कुमार मौर्य व अपना दल जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने दोनों दलों को प्रोत्साहन के रूप में खेल सामग्री का वितरण किया। इसके बाद संबोधन में खेलकूद को बढ़ावा देने व श्रमदान से गांवों को खुशहाल करने को सराहा। कहा कि अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र के विकास में करें। इस मौके पर परियोजना निदेशक डीआरडीए रामशिरोमणि मौर्य, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, जिला युवा कल्याण अधिकारी शशि भूषण शर्मा आदि मौजूद रहे।