जिला मुख्यालय स्थित राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र रावर्ट्सगंज
में सोमवार को बिजली विभाग के एक्सईएन हवलदार रावत ने 14 दिवसीय ढाबा फास्ट
फूड रेस्टोरेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का फीता काट कर शुभारंभ किया।
केंद्र
प्रभारी रत्नेश चंद्र ने प्रशिक्षार्थियों को होने वाले लाभ के बारे में
जानकारी दी। कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु खुद का कारोबार
कर सकते हंै, इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं । इस मौके पर मो. हाशिम,
प्रेम प्रकाश वर्मा, विवेक सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।