फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ सीमा पर चला जांच अभियान

Mon, 12 Oct 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर डीएम जीएस प्रियदर्शी और एसपी शिवशंकर यादव के निर्देश पर सोमवार को पुलिस, प्रशासन और आबकारी टीम नें छत्तीसगढ़ सीमा पर संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


 इस दौरान छत्तीसगढ़ की ओर से आ रहे वाहनों की सघन तलाशी  ली गई।
दुद्धी एसडीएम  डॉ. विश्राम सिंह और दुद्धी सीओ लक्ष्मण राय के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस-प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया।


 इस दौरान छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित आसनडीह और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग की गई। बभनी एसओ अशोक  यादव और आबकारी निरीक्षक डॉ. संजय कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ  चेकिंग करते रहे, लेकिन कोई भी अवैध सामग्री नहीं बरामद हुई।
विज्ञापन



 बभनी एसओ अशोक सिंह यादव ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आशंका जताई जा रही है कि शायद छत्तीसगढ़, उड़ीसा के रास्ते अवैध गांजा, शराब, भांग को लेकर तस्कर निकलने का प्रयास कर रहे हों। इसी के चलते अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें