फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाला छठ की तैयारियों पर विमर्श

Sat, 24 Oct 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डाला छठ पर्व के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शनिवार को बाबा भूतेश्वर दरबार महारूद्र सेवा समिति के तत्वावधान में एक बैठक की गई।

साथ ही रेणुका घाट के साथ-साथ अन्य घाटों की साफ-सफाई, ध्वनि व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन की सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित कन्हैयालाल जायसवाल ने आयोजक समिति को सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


घाट पर आने जाने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुराने रास्ते की साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया है। उधर नगर पंचायत अध्यक्षा दुर्गावती देवी ने भी छठ महापर्व को देखते हुए घाटों की सफाई के लिए मजदूरों को लगाकर कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें