फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहल्लुम पर निकाला जुलूस

Mon, 21 Nov 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में चेहल्लुम पर निकले जुलूस में शामिल ताजियादार।
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में सोमवार को चेहल्लुम मनाया गया। ताजियादार अपने-अपने ताजियों को चौकियों से उठाकर निर्धारित रास्तों से होते हुए शाम को कर्बला में ले जाकर दफन कर दिया।
राबर्ट्सगंज नगर में दोपहर बाद करीब तीन बजे ताजियादारों ने अपने-अपने ताजियों को चौकियों से उठाकर पूर्व निर्धारित रास्तों से होते हुए शाम कर्बला पहुंचे। इस दौरान युवाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसे देखकर लोग दांते तले अंगुली दबा लिए। इस मौके पर ताजियादार एसोसिएशन अहले सुन्नत वल जमाअत के सदर रोशन खां, अजहर खां, एजाज कादरी, सूफी फतेह मुहम्मद, हीराबाबा, अब्बास रिजवी, जाफर हुसैन, एहसान उल्ला खां, बबलू, हिदायत उल्ला खां, मुश्ताक खां, मुनीर खां वारसी आदि शामिल रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी के साथ सीटी सीओ केराम और कोतवाल डटे रहे। घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार चेहल्लुम पर घोरावल कस्बे में ताजिया निकाली गई। ऊसरहवा बस्ती से निकली ताजिया के साथ मुस्लिम बंधुओं ने नगर में भ्रमण किया। इसके बाद जुड़िया स्थित करबला के मैदान में ताजिए को दफना दिया गया। ्
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर के मुक्खा तिराहे पर अखाड़े का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों के हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। रामपुरवा, गोपलपुर के अलावा मिर्जापुर के भावा, कनरुख, हलिया और जसोवर से आए अखाड़ों ने अपने प्रदर्शन से जमकर वाहवाही पाई। कनरुख के कलाकारों ने करतब दिखाया। भावा के कलाकारों के सीने पर पत्थर रखकर हथौड़े से तोड़ने का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मौलाना सादिक हुसैन ने तकरीर की। इस दौरान इनामुलहक अंसारी, मोहम्मद सौदागर, केपी मोर्य, सूरज श्रीवास्तव, मोहम्मद नईम, शहाबुद्दीन, अबरार अहमद           मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें