फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के अभिलेखों की जांच हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र के दो प्राइमरी स्कूलों में फर्जी डिग्री पर दो शिक्षकों द्वारा नौकरी करने केी शिकायत की जांच शुरू हो गई है। बीएसए डॉ. गोरख नाथ पटेल ने गोपनीय ढंग से शिक्षकों के खिलाफ प्राप्त शिकायती की जांच शुरू करा दी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व में एक व्यक्ति ने दुद्वी तहसील क्षेत्र के प्राइमरी विद्यालयों में तैनात दो शिक्षकों के नियुक्ति की जांच कराने के लिए बीएसए को शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि फर्जी डिग्री पर दोनों शिक्षक नौकरी कर रहे हैं। उनके अभिलेखों की जांच कराने पर सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरख नाथ पटेल ने कहा कि शिक्षकों के खिलाफ प्राप्त शिकायती पत्र की जांच शुरू करा दी गई है। जांच टीम में शामिल सदस्यों का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच में शिकायकर्ता का आरोप सही मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। टीम को शीघ्र रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें