फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो डॉक्टरों के सहारे चली सीएचसी, परेशान हुए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों के न रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरबीएसके के चिकित्सक और एक महिला चिकित्सक के भरोसे शुक्रवार को ओपीडी का काम चलता रहा।
विज्ञापन

म्योरपुर में बाल लोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ और एक महिला रोग विशेषज्ञ के कई दिनों से न आने के कारण चिकित्सा सेवा पूरी तरह से चरमरा गई है। इन चिकित्सकों के गैर हाजिर रहने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकों की तनख्वाह रोक दी है। सुबह से ओपीडी का काम आरबीएसके चिकित्सक और एक महिला चिकित्सक ने मरीजों का उपचार किया और दवाई दी। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे चिकित्सालय में ठंड के मौसम में आने वाले मरीज को काफी परेशानी हो रही है। गैर हाजिर चिकित्सकों के किसी ने किसी परेशानी में होने की बात करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके राय ने उनके स्पष्टीकरण के बाद ही वेतन निकाले जाने की बात कही है। सीएचसी में शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में मरीजोंं का आना हुआ। इस दौरान दो चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया। अधीक्षक डॉक्टर पीएन सिंह ने कहा कि चिकित्सकों की कमी को लेकर सीएमओ को पत्र लिखा गया है, उन्होंने जल्द ही समाधान निकालने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें