फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नशे से मुक्ति के लिए बस्तियों में लगाई जाएगी चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नशे के कारण बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बस्तियों में चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकार बताने के साथ नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया जाएगा। उनके परिवार वालों को भी नशामुक्ति के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

आदिवासी अंचल में शराब का सेवन लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। इसके चलते हर साल पति-पत्नी में मारपीट और महिलाओं की हत्या की घटनाएं हो रही हैं। पांच दिन पूर्व बभनी क्षेत्र में भी एक ही रात नशे की चलते पति-पत्नी में मारपीट और इसके चलते पत्नी की जान जाने का मामला सामने आ चुका है।
चूंकि यह घटनाएं अचानक होती हैं इसलिए चाहकर भी ऐसी घटनाओं को रोक पाना संभव नहीं हो पाता। इससे पहले भी शराब के चलते कभी पति की मारपीट से पत्नी की मौत तो कभी दोस्तों में मारपीट-हत्या का मामला सामने आता रहता है। नशे से रोकने पर कई लोगों की तरफ से खुदकुशी जैसा कदम उठाने की भी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। नशे की लत से प्रभावित इलाके में मारपीट आम बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें