फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतरा-घोरावल में मतदान आज

Tue, 08 Dec 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत आखिरी चरण का मतदान नौ दिसंबर को संपन्न कराने के लिए मंगलवार को घोरावल और चतरा ब्लॉक से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। अंतिम चरण के  इस मतदान में 204 ग्राम प्रधानों  व 2292 ग्राम पंचायत सदस्यों   के लिए वोट डाला जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक और कड़े प्रबंध किए गए हैं। पार्टियों को निष्पक्ष मतदान कराने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन



 घोरावल और चतरा ब्लॉक में बुधवार की सुबह सात बजे से सांय चार बजे तक प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होगा। मतदान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएम जीएस प्रियदर्शी और पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने मतदेय स्थलों पर तैनात फोर्स को चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। घोरावल में पांच जोनल व 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट और चतरा में दो जोनल व 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मंगलवार की सुबह आठ बजे से घोरावल कस्बे में स्थित घोरावल ब्लाक मुख्यालय से क्षेत्रीय उपजिलाधिकारी कैलाश सिंह की देखरेख में 150 मतदान केेंद्रों के लिए 287 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। इस ब्लॉक में 144 प्रधान और 1736 ग्राम पंचायत सदस्य पद का चुनाव होना है।

इसी तरह से शहजादा साहब इंटर कालेज रामगढ़ परिसर से चतरा ब्लाक के 61 मतदान केंद्रों के लिए 107 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। यहां 61 ग्राम प्रधान और 454 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वोट पड़ेंगे। अपराह्न करीब तीन बजे से मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। एसडीएम, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट वायरलेस सेट से पोलिंग पार्टियों के लोकेशन लेते रहे। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि घोरावल के 150 मतान केंद्रों के लिए 287 पोलिंग पार्टियां और चतरा ब्लॉक के 61 मतदान केंद्रों के लिए 107 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें