मारकुंडी घाटी और गुरमुरा गांव के पास राजमार्ग पर चेतक कंपनी द्वारा टोल टैक्स के नाम पर की जा रही वसूली के विरोध मेें मंगलवार को राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने बैठक की। इसमें अधिवक्ताओं ने जिले और मिर्जापुर जिले के नरायनपुर में स्थित टोल प्लाजा पर यूपी 64 नंबर के वाहनों से टैक्स न लिए जाने की मांग की गई। मांगें पूर्ण न होने पर अधिवक्ताओं ने जनहित में आर-पार की लड़ाई लडने का ऐलान किया।
अध्यक्षता कर रहे सपा के जिला सचिव व अधिवक्ता रमाशंकर चौधरी ने कहा कि चेतक कंपनी नियमों को ताख पर रख कर जिला मुख्यालय के समीप टोल प्लाला स्थापित की है। कंपनी मनमाने तरीके से जनता से टोल टैक्स वसूल कर सपा सरकार को बदनाम कर रही है। इसकी शिकायत सदर विधायक अविनाश कुशवाहा और घोरावल विधायक रमेश चंद्र दूबे के माध्यम से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की जाएगी।
अधिवक्ता धमेंद्र दूबे और रामसागर शर्मा ने कहा कि जिले और मिर्जापुर जिले के नरायनपुर में चेतक कंपनी के टोल प्लाजा पर यूपी 64 नंबर के वाहनों से शुल्क न लिया जाए। क्योंकि जिले से प्रत्येक वर्ष कई सौ करोड़ राज्य सरकार को जाता है। अनवर राईन और शाहिद इरफान ने कहा कि टोल प्लाजा पर जिले के बेरोजगारों को नौकरी देकर उनकी बेरोजगारी दूर की जाए। मुश्ताक अहमद, आनंद श्रीवास्तव, धर्मेंद्र देव, सुग्रीव कन्नौजिया, सूरज यादव, अनिल चौबे मौजूद रहे।