फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की चार बाइक के साथ आरोपी बंदी

Thu, 31 Dec 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुवार को चोरी की चार बाइक बरामद कर लिया। मुखबिर से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष ने पुलिस की दो टीमें बनाकर आरोपी सूरज देव कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी झरइल टोल, आरंगपानी को बाइक समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन



आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से तीन और मोटर साइकलों को बरामद किया गया। बरामद की गई सभी बाइकें म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरविल के अमित जायसवाल, हरि प्रसाद प्रजापति, लीलासी के राजेश और आरोपी के सगे चाचा झरइल टोला निवासी रोहित की बताई गई है।


आरोपी के मुताबिक उसको जुएं की लत लगी थी और उसी के लिए वह मोटर साइकलों की चोरी कर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को चोरी की धारा में चालान कर दिया। तीन माह से बाइक की चोरी की हो रही घटनाओं को लेकर जहां लोग परेशान थे वहीं पुलिस की कामयाबी से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें