फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दुर्व्यवस्था पर व्यापारियों का प्रदर्शन

Wed, 16 Sep 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली दुर्व्यवस्था पर बुधवार को व्यापारियों ने ग्रामीणों के साथ खलियारी बाजार में विरोध-प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए नगवां क्षेत्र में शिड्यूल बदले जाने की मांग उठाई। मांगें न माने जाने पर कनेक्शन कटवाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शिड्यूल के हिसाब से बिजली की आपूर्ति नगवां क्षेत्र में न होने से आए दिन चोरियां हो रही हैं। कहा कि दुबेपुर सब स्टेशन से बताया गया है कि नगवां क्षेत्र को प्रात: तीन बजे से दोपहर बाद एक बजे तक बिजली की आपूर्ति होगी। व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष रामलाल जायसवाल ने कहा कि नगवां क्षेत्र को शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक बिजली चाहिए। कहा कि अगर शिड्यूल नहीं बदला गया तो आंदोलन किया जाएगा। फिर भी समस्या का समाधान नहीं होता है तो सभी लोग अपना कनेक्शन कटवाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

मोलन जायसवाल और डा. रामरेखा सिंह ने कहा कि अगर शिड्यूल नहीं बदला जाता तो सब स्टेशन का घेराव, चक्काजाम और आंदोलन किया जाएगा। राम अशीष जायसवाल और दिलीप कुमार ने कहा कि हमारा सोनभद्र जिला बिजली पैदा करता है और दूसरे जिलों और प्रंातों को रोशन कर रहा है। लेकिन खुद अंधेरे में डूबा हुआ है।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में राकेश कुमार, संतोष, कासिम अंसारी, प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार जायसवाल, राहुल जायसवाल, रमेश गुप्ता, फूलन चौरसिया, राजेश गुप्ता, नसीम अंसारी, हसमत अंसारी  के साथ ही काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें