जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि क्षेत्रफल और बीडीसी संख्या दोनों
के मामले में म्योरपुर ब्लॉक सूबे का सबसे बड़ा ब्लॉक है। यह सूबे के
औद्योगिक हब भी है। बावजूद भौगोलिक दुर्गमताएं इसका इलाके के कई हिस्सों को
विकास की आधुनिक तस्वीर से दूर रखे हुई हैं।
पूरी कोशिश होगी कि आने वाले
पांच सालों में ब्लाक क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह से बदली नजर आए। वह
रविवार को म्योरपुर प्रमुख संजय यादव की ओर से रविवार को उनके आवास पर
आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधानों के अभिनंदन समारोह को संबोधित
कर रहे थे।
दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद ने कहा कि म्योरपुर ब्लॉक का बड़ा
हिस्सा उनकी विधानसभा एरिया में है। ऐसे तरह में जिस तरह से पहली बार
निर्विरोध, वह भी महिला को म्योरपुर का प्रमुख बनाया है, उससे वह खुद सभी
बीडीसी और प्रधानों की कर्जदार हो गई हैं।
उनकी पूरी कोशिश होगी कि
म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और शुद्ध पेयजल की
घर-घर उपलब्धता का सपना जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। म्योरपुर के पूर्व
प्रमुख संजय यादव और नवनिर्वाचित निर्विरोध प्रत्याशी सरिता यादव ने कहा कि
पहले भी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उनके प्रति विश्वास जताया है।
उनका
पूरा प्रयास होगा कि अधूरे कार्य रह गए हैं, उसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया
जाए। संचालन कर रहे रमेश वर्मा ने भी सभी बीडीसी और प्रधानों का आभार
जताया। इस मौके पर फिरतू यादव, सुभाषचंद्र यादव, राजेश यादव, जेएन चौरसिया,
जगदीश बैसवार, शिवबहादुर यादव आदि रहे।