एनसीएल ने नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी) जयंत में शुक्रवार की शाम
दो मरीजों की घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की गई। 29 और 30 जनवरी को एशियन
इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज फरीदाबाद के सहयोग से ऑर्थोपेडिक जांच कैंप
आयोजित किया गया।
इसमें एनएससी जयंत और एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल
साइंसेज के डॉक्टरों की टीम ने 56 पुरुषों और 70 महिलाओं सहित कुल 126
मरीजों की जांच की। एक महिला और एक पुरुष मरीज का एनएससी के ऑर्थोपेडिशियन
डॉ. आनंद किशोर, डॉ. एसके गौतम, डॉ. आर विश्वास ने शल्य क्रिया को सफलता
पूर्वक पूरा किया।