सोनभद्र। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने नगर के विकास के मुद्दे पर चर्चा की। नगर के विस्तारित क्षेत्रों सहित अन्य पिछड़े इलाकों में विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग रखी।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर सोनभद्र विकास के मुद्दे पर चर्चा कर विकास कराने की मांग रखी है। मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को लेकर सहमति दी है। कहा कि आदर्श नगर पालिका के विकास के लिए हर संभव योजना चलाकर कार्य कराया जाएगा। इस मौके पर एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय भी मौजूद रहे।
नगर के विकास के लिए सीएम से मिलीं चेयरमैन रूबी प्रसाद
सोनभद्र। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने नगर के विकास के मुद्दे पर चर्चा की। नगर के विस्तारित क्षेत्रों सहित अन्य पिछड़े इलाकों में विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग रखी। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर सोनभद्र विकास के मुद्दे पर चर्चा कर विकास कराने की मांग रखी है। मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को लेकर सहमति दी है। कहा कि आदर्श नगर पालिका के विकास के लिए हर संभव योजना चलाकर कार्य कराया जाएगा। इस मौके पर एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय भी मौजूद रहे।