सदर ब्लाॅक परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर ब्लाॅक प्रमुख अजीत रावत ने पौधरोपण किया। ब्लॉक क्षेत्र में 21 हजार पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया। प्रधान व बीडीसी सदस्यों को इसे पूरा करने की अपील की।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने बताया कि पौधरोपण के बाद प्रधान, बीडीसी सदस्य व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। ब्लॉक क्षेत्र के सभी गांव में 21 हजार पौधरोपण करने की जिम्मेदारी ली गई है। इस दौरान पारस नाथ भारती , मनोज कुमार, रवि कन्नौजिया, ओमप्रकाश, अमित पाठक, बिजेंदर भारती, श्याम आदि मौजूद रहे। उधर, छपका स्थित डीएफओ कार्यालय परिसर में सदर विधायक भूपेश चौबे ने पौधरोपण किया। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाकर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस मौके पर डीएफओ कुंज मोहन वर्मा, एसडीओ चुर्क विनीत सिंह आदि मौजूद रहे।