होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने को लेकर मंगलवार शाम झिंगुरदा शापिंग काम्पलेक्स के प्रांगण में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता मोरवा क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह परिहार ने की। कहा कि होली शुक्रवार को पड़ रही है।
इस कारण इस दिन जुमे की नमाज भी पढ़ी जाएगी। इसको देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। मोरवा थाना प्रभारी अखिलेश पुरी गोस्वामी ने कहा कि होली त्यौहार भाईचारे के साथ मनाएं।
कही किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। किसी के साथ जोर जबरदस्ती कर रंग लगाने वालों के विरुद्घ शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।