फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से जारी गाइड लाइन के अनुसार ही मनाएं त्योहार

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में धर्म गुरुओ के साथ बैठक करते डीएम एस राजलिंगम और एसपी आशीष श्रीवास्तव। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। धर्मगुरूओं की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी पड़ने वाले त्योहारों शारदीय नवरात्रि, महा अष्टमी, महानवमी, दशहरा, बारा-वफात, बाल्मीकि जयंती, धनतेरस, दीपावली, बड़ी दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैजा दूज, छठ्ठ पूजा पर चर्चा की गई। यहां डीएम राजलिंगम व एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव संबंधी सभी धर्मों के धर्मगुरूजन जन जागरूकता का कार्य करें।
विज्ञापन

शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के मुताबिक सड़कों पर किसी भी धार्मिक आयोजन की अनुमति नहीं है। धार्मिक स्थलों पर पूजा-नमाज के लिए रोक नहीं है। जिस धार्मिक स्थल पर जितने लोगों की क्षमता है, उसका 50प्रतिशत नागरिकों के आने की अनुमति है। साथ ही अगर क्षमता ज्यादा भी हो तो 200 तक के नागरिकों को धार्मिक आयोजनों में नोवेल कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी, मास्क व साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ धार्मिक आयोजनों की अनुमति होगी। धार्मिक आयोजनों के पूर्व संबंधित एसडीएम से निर्धारित प्रारूप में अनुबंध के साथ अनुमति लेते हुए धार्मिक आयोजन किये जायेंगे। समन्वय बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने सरकार की जारी गाइड लाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
समन्वय बैठक में आयोजकों के विचार को जाना और कोविड-19 के संक्रमण से बचने के सभी सार्थक उपाय जैसे आयोजकों व दर्शकों, भक्तों से फेसकवर, मॉस्क, सामाजिक दूरी व साफ-सफाई संबंधी निर्देशों का पालन संबंधी निर्धारित प्रारूप में आयोजन के लिए आवेदन करने के लिए कहा और कहा कि दिशा-निर्देशों का पालन करने यानी आयोजन स्थल पर थर्मल स्केनिंग, सेनिटाइजेशन के व्यवस्था के साथ ही सामाजिक दूरी, फेसकवर, मॉस्क, साफ-सफाई, प्रवेश व निकास द्वार, आयोजन स्थल के क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को की उपस्थिति, सोशल डिस्टेसिंग चिंहांकन, सर्किल, शुद्ध पेयजल, 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों व 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का धार्मिक स्थलों पर कोरोना बचाव के दृष्टिगत प्रवेश न करने का पालन संबेधी दिशा-निर्देशों को बताया। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि धार्मिक त्यौहार को धार्मिक तरीके से गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाएं। धार्मिक आयोजनो को मनोरंजन का रूप न दें, ताकि अनावश्यक रूप से नागरिकों की भीड़ इकठ्ठा न हों। बैठक में एसडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम सदर डॉ. कृपा शंकर पांडेय, दुद्धी रमेश कुमार, ओबरा प्रकाश चंद्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें