फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में सुस्ती पर सीडीओ नाराज, दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कराये जा रहे विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। सोन नदी पर कोरट में बन रहे पुल का जायजा लेने वह ट्रैक्टर पर बैठ कर गए। ट्रैक्टर वहां तक नहीं पहुंचा तो उन्होंने नाव का सहारा लिया। उन्होंने कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तायुक्त कार्य कराया जाए।
विज्ञापन

सीडीओ सुबह 11 बजे सबसे पहले घोरावल के मुड़िलाडीह ग्राम पंचायत में पहुंचे। यहां 20 लाख रुपये से बन रहे तालाब का निर्माण कार्य देखा। पानी न होने पर प्रभारी अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई से जानकारी ली। इस पर बताया गया कि इसमें इस बार बारिश में पानी आ जाएगा। वहां मौजूद महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एनआरएलएम के अधिकारियों केे निर्देश दिया। जनपद के सभी मजरों में समूह गठन पर जोर दिया। परिषद स्कूल में हैंडपंप खराब होने, हाथ धाने की व्यवस्था ठीक न होने पर सचिव को फटकार लगाए और एक माह के अंदर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। सौ करोड़ की लागत से कोरट में सोन नदी पर बन रहे पुल के निर्माण में सुस्ती पर नाराजगी जताई। कुड़ारी में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में तेजी लाने, अहरौरा में सामुदायकि शौचालय के निर्माण में सुस्ती पर सचिव व एडीओ पंचायत को चेतावनी दी। इस दौरान डीडीओ आरबी त्रिपाठी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें