शक्तिनगर। एनटीपीसी-विंध्याचल की स्वयंसेवी संस्था सुहासिनी संघ की ओर से कुकिंग प्रतियोगिता सोमवार को हुई। इस प्रतियोगिता में आलू से नमकीन और तिल से मीठे लजीज व्यंजन बनाकर महिलाओं ने खूब तारीफ बटोरी।
प्रतियोगिता में कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) मुनीश जौहरी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एससी नायक, महाप्रबंधक (एसएससी- एनआर विंध्याचल) वी कुमार एवं महाप्रबंधक (प्रचालन) राजीव सूबेदार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। स्वीट प्रतियोगिता में फिरदौस को प्रथम, कुसुम सिंह को द्वितीय और अंजली मिश्रा व नीना अग्रवाल को तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं अंजु द्विवेदी व रश्मि सिन्हा को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसी क्रम में नमकीन व्यंजन बनाकर शोभा वर्मा प्रथम, रश्मि गुप्ता द्वितीय और वं विभूति रस्तोगी तृतीय रहीं। संघ की अध्यक्ष मृदुला जौहरी, उपाध्यक्ष एस. नायक, विनीता सूबेदार, सुमन भाटिया, ऋचा मंगला उपस्थित रहीं।