फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसी कैमरा होता तो खुलता राज

Tue, 26 Apr 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ओवरब्रिज पर जलने से बाइक सवार की मौत के बाद लगी लोगों की भीड़।
विज्ञापन
ढाई वर्ष पूर्व सुरक्षा और अपराधियों पर निगरानी के मद्देनजर बढ़ौली चौक पर लगाया गया सीसी टीवी कैमरा लगा होता तो हादसे का राज आसानी से खुल जाता। दो साल पहले पोल में करंट उतरने की बात कह उतारे गए कैमरे को अब तक बढ़ौली चौक पर नहीं लगाया जा सका।
विज्ञापन


यहीं कारण था कि चौक से महज ढाई से तीन सौ मीटर की दूरी पर मंडी गेट के सामने युवती समेत तीन की फ्लाईओवर पर जलकर मौत हो गई और इस बात की भनक चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों को नहीं लगी। इस हादसे ने पुलिसिया कार्यशैली पर तो सवाल खड़े किए ही हैं। 


राबर्ट्सगंज के बीच से फ्लाईओवर गुजरा हुआ है। इसी फ्लाईओवर के बगल में कोतवाली भी स्थित है। सुरक्षा के लिहाज से रात में हाईवे पर नियमित गश्त के साथ ही बढ़ौली चौक, धर्मशाला चौक और चंडी तिराहा सीसी टीवी कैमरे वाली जगह के लिए चिह्नित है। पूर्व में यहां कैमरा स्थापित था। ओवरलोड वाहन और यातायात पुलिस और पिकेट पुलिस की अवैध वसूली में रोड़ा बनने के चलते कैमरे हटाए जाने की चर्चा रही। यहां से कैमरा हटा दिए जाने के कारण जहां घटना की गुत्थी उलझ गई है। वहीं हाईवे पर सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस की सड़क हादसे वाली बात सही मानी जाए तो एक बाइक पर चार लोगों के गुजरने और किसी की नजर न पड़ना भी अपने आप में बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें