फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसिद्ध मंदिरों में लगेंगे सीसी कैमरे

Wed, 06 Apr 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 चैत्र नवरात्र के मद्देनजर सुप्रसिद्ध मंदिरों में सीसी कैमरे लगेंगे। मंदिर परिसर में महिला और पुरुष फोर्स के अलावा पीएसी तैनात रहेगी। इसी के तहत मंगलवार को चोपन थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बरहमोरी गांव में स्थित अमिला धाम का एसपी रामलाल वर्मा ने जायजा लिया। 
विज्ञापन

एसपी ने अमिला धाम में पुजारी और ग्रामीणों से नवरात्र में श्रद्धालुओं की होने वाली भीड़ के बारे में जानकारी हासिल की। मंदिर जाने वाले मार्ग पर कहां-कहां बैरियर लगेंगे और फोर्स तैनात होगी इसके लिए स्थलीय जायजा लिया। ओबरा सीओ प्रवीण यादव को नवरात्र के एक दिन पहले अमिलाधाम में दो प्लाटून पीएसी, एक आरटीएस सेट, सौ कांस्टेबल, पांच दरोगा तैनात करने को कहा।
    एसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मंदिरों में सीसी कैमरे की व्यवस्था एवं आवश्यकतानुसार फोर्स तैनात करने का निर्देश दे दिया गया है। कहा कि मंदिरों के आसपास सादे पोशाक में फोर्स भी तैनात रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें