फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के पास नकदी की कमी, बैरंग लौटे लोग

Mon, 14 Nov 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
बैंकों के पास नकदी की कमी, बैरंग लौटे लोग
विज्ञापन
500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद लगातार तीन दिन से जमा और निकासी के लिए उमड़ रही भीड़ की रफ्तार रविवार को धीमी रही। आज बैंकों पर लोगों की कतार काफी कम रही। हालांकि कई बैंकों के पास नकदी का भी टोटा पड़ा गया, जिससे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन



राबर्ट्सगंज में यूनियन बैंक का सर्वर ही दोपहर बाद फेल हो गया। करीब एक घंटे तक सर्वर फेल होने से जमा और निकासी दोनों फेल हो गई। स्थिति यह रही कि जो भी लोग जमा के लिए गए, वे बैरंग वापस लौट आए। नोट बदलने के लिए यहां सुबह दस बजे से लोगों की कतार लगी रही, लेकिन 12 बजे करीब ही वह भी बंद हो गया, क्योंकि 100, 50, 20 के नोट कम पड़ गए। इतना ही नहीं दस रुपये के सिक्के भी बैंकों में खत्म हो गए थे।


राबर्ट्सगंज के एसबीआई, यूको बैंक, बैंक आफ बड़ौदा समेत अन्य बैंकों में दोपहर बाद दो बजे तक जमा करने वालों की भीड़ छंट     गई थी।उधर लीड बैंक प्रबंधक करूणेश कुलश्रेष्ठ ने बताया कि अन्य दिनों की तुलना में रविवार को जमा और निकासी के लिए काफी कम भीड़ रही। निकासी के लिए बैंकों में पर्याप्त धन न होने से अब भी परेशानी बनी हुई है लेकिन जल्द ही यह समस्या हल हो जाएगी। बताया कि रविवार को 75 करोड़ रुपये जमा और 70 करोड़ रुपये की निकासी हुई है। सोमवार को बैंकों में अवकाश है। मंगलवार से फिर बैंकों में कामकाज शुरू होगा। उम्मीद जताई कि तब तक काफी धन आ चुका रहेगा, जिससे लोगों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें