विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षणको बूथ लेबिल अधिकारी विशेष अभियान के दिन पूरी तत्परता के साथ कार्य करते हुए पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करें। निरीक्षण के दौरान पात्र मतदाता का नाम छूटने की शिकायत मिलने पर बूथ लेबिल अधिकारियों के साथ ही पदाभिहित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। लिहाजा छूटे नामों को दो दिन के अन्दर घर-घर जाकर फार्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल करें।
उक्त निर्देश जिलाधिकारी सीबी सिंह ने शनिवार को विभिन्न बूथों का आकस्मिक निरीक्षण के बाद दिए।डीएम जय ज्योति इंटर कालेज चुर्क में स्थापित विधान सभा घोरावल के बूथ का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ संख्या- 46 के बीएलओ रामबचन, 47 के बीएलओ शीतला प्रसाद, 48 के बीएलओ गीता देवी व 49 के बीएलओ अरुण कुमार शर्मा के साथ ही पदाभिहित अधिकारी श्रीमती बेला व रेनु सिंह को शत-प्रतिशत नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए।
यहां से डीएम प्राथमिक विद्यालय रौप में स्थापित विधान सभा घोरावल के बूथ संख्या 384 व 385 का निरीक्षण किया। तथा आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नन्दलाल सिंह, सूचना विभाग के नेसार अहमद आदि मौजूद रहे।