फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश काउंटर उच्चको ने उड़ाए 56 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के कैश काउंटर को खोलकर रविवार की दोपहर में दिनदहाड़े उचक्के 56 हजार रुपये नकद लेकर रफ्फूचक्कर हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

महुली गांव के रहने वाले कमलेश कुमार कनौजिया का बस स्टैंड पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। दुकान पर एक व्यक्ति संतोष को बैठा कर घर नाश्ता करने चले गए। संतोष ने बताया कि अल्टो से तीन व्यक्ति आऐ थे। उन्होंने कहा कि चाय लेकर आओ। इस पर वह चाय लेने चला गया। चाय लेकर जब लौटा तो तीनों व्यक्ति चले गए थे। तीनों व्यक्ति कहां से आए थे, कहां गए, यह पता नहीं चला। दुकान पहुंचकर जब कमलेश ने एक व्यक्ति को रुपये देने के लिए काउंटर खोला तो 56 हजार रुपये गायब देखकर हक्का-बक्का रह गया। वहीं काउंटर में रखे पर्स में पैसा एटीएम जस के तस था। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ विंढमगंज थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यभान का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें