फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडाल्को को मिला सीआईआई एक्सीलेंट एनर्जी एफीसिएंट यूनिट अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। ऊर्जा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने हिंडाल्को रेणुकूट को एक्सीलेंट एनर्जी एफीसिएंट यूनिट अवार्ड से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार नई दिल्ली के इंडियन हैबिटेट सेंटर में ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफीशिएंसी (बीईई) के डायरेक्टर जनरल ने प्रदान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हिंडाल्को ओर से आईई हेड संजीव कुमार गुप्ता एवं दीना जायसवाल ने प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में देश भर की कुल 457 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 188 कंपनियों को विभिन्न कैटेगरी में पुरस्कृत किया गया। बता दें कि मेटल बिजनेस कैटेगरी में देश के 21 संस्थानों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 14 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रजेंटेशन दिया। इसमें हिंडाल्को रेनुकूट को प्रथम (एक्सीलेंट) पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर हिंडाल्को संस्थान के मुखिया एन. नागेश, मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह, रिडक्शन प्लांट हेड जेपी नायक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को उनके अथक प्रयासों के लिए सराहा एवं बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें