फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डेढ़ करोड़ की एल्युमिनियम चोरी में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। रेणुकूट से मुंबई के लिए चले दो ट्रक एल्युमिनियम गायब होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंबई के लिए निकले दोनों ट्रक रास्ते से लापता हो गए हैं।
विज्ञापन

पिपरी थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूरत गुड्स ट्रांसपोर्ट व न्यू मलिक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से लदी दो गाड़ियां 20 फरवरी को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड से जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड डॉल्बी रायगढ़ महाराष्ट्र के लिए चली थी। एक वाहन पर 28893 किलोग्राम एल्युमिनियम का इंगट लदा हुआ था, जिसकी कीमत 73 लाख 92 हजार 574 रुपये है। वहीं दूसरे ट्रक पर 33910 किलो एल्यूमिनियम लदा है। इसकी कीमत 86 लाख 76 हजार 232 रुपए 27 पैसे हैं। दोनों वाहनों के मालिक इमरान ए काजी निवासी जंगलेश्वर मफतिया पारा राजकोट का रहने वाला है। एक वाहन का चालक राकेश कमलिया झनुवां गुजरात और दूसरे वाहन का चालक भूपति भाई लखबीर जिनपारा वर्कानेर, राजकोट गुजरात का रहने वाला है। यह दोनों गाड़ी ब्रोकर के माध्यम से किराए पर ली गई थी। इन दोनों गाड़ियों से 25 फरवरी तक संपर्क रहा, उसके बाद सारे मोबाइल बंद हो गए। आरोप है कि मोटर मालिक और ट्रक ड्राइवर ने मिलकर पूरा माल गायब कर दिया गया है। तहरीर पाकर पुलिस ने आरोपियों पर गबन का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें