सोनभद्र। शादीशुदा होने के बाद भी दोबारा शादी रचाने और फिर वहां से भी फरार होने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने पैसे के लालच में दोबारा शादी की थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
सदर कोतवाली सत्येंद्र राय ने बताया कि मोहन कुमार ने तहरीर देकर एक महिला पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि पहले से शादीशुदा होने के बाद भी महिला ने पैसे के लालच में शादी रचाई। कुछ दिन साथ रहने के बाद वहां से भी फरार हो गई। वह ऐसे ही कार्य करती है। पुलिस आरोपी महिला जानकी उर्फ गुंजा निवासी लोढ़ी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को उरमौरा के पास से उसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।