सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र के सीईटीआई बस्ती निवासी दंपती को जिले के बाहर से आने के कारण प्रशासन की तरफ से होम क्वारंटीन किया गया था। जांच के दौरान दपंती घर पर नहीं मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोरवा पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोरवा थाना क्षेत्र के सीईटीआई बस्ती निवासी दंपती को बेटे के साथ जिले से बाहर से आने के कारण प्रशासन ने सभी को होम क्वारंटीन कर दिया था।
बुधवार को दोपहर में जांच के दौरान दंपती घर पर नहीं मिले। पूछताछ में पता चला कि दंपती अपने गांव गए हुए हैं। इसके बाद इसकी सूचना पटवारी ने मोरवा थाने में दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी के निर्देश पर मोरवा निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।