फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति मस्जिद में नमाज पढ़ने पर पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। कोविड 19 को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन है। धारा 144 लागू है। इसके बावजूद कुछ लोग इसका उल्लंघन करते हुए रामगढ़ स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को पांच लोग नमाज पढ़ते मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया। अन्य तीन चार अज्ञात लोग फरार हो गए। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना प्रभारी महेंद्र पांडेय के अनुसार कोरोना का वायरस आम लोगों तक न पहुंचे इसको लेकर पूरे देश में एहतियात बरती जा रही है। देश में लॉक डाउन है और धारा 144 लागू है। लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने का निर्देश दिया जा रहा है। वायरस से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है और जरूरतमंदों के लिए अन्नपूर्णा किचन भी चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग न तो सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं और न ही धारा 144 का। ऐसा ही मामला शुक्रवार को रामगढ़ में आया है।
सूचना पर पहुंची पन्नूगंज थाना पुलिस ने वहां से नमाज पढ़ रहे कबीर अली व जहांगीर अली, कमालुद्दीन सभी निवासी रामगढ़, मोहम्मद युसूफ राजा निवासी अहरौरा जनपद मिर्जापुर, सुयेब उर्फ सोयम निवासी खरौली थाना चांद कैमूर बिहार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पांचों व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उनका चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र ने बताया कि तीन चार अज्ञात लोग वहां से फरार हो गए। उन अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें