फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली विभाग के एक्सईएन और जेई पर गैर इरादतन हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने करीब तीन माह पूर्व करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत के मामले में बिजली विभाग के एक्सईएन और जेई पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कुरथा गांव निवासी विजेंदर ने बताया कि बिजली विभाग का नंगा तार घर के पास से गुजरता है। यह काफी ढीला व नीचे लटक रहा था। इसे बदलने के लिए बार-बार विद्युत विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से गुहार लगाई गई, मगर किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पांच जुलाई की सुबह साढ़े नौ बजे उसकी पुत्री कृति 13 आम के पेड़ के पास खेल रही थी। इसी दौरान विद्युत विभाग के नंगे तार के संपर्क में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
बताया कि अधिशासी अभियंता खंड राबर्ट्सगंज और जेई क्षेत्र नई बाजार कुरथा की देखरेख में नंगे तार से विद्युत व्यवस्था का संचालन होता है। उन लोगों ने शिकायत के बावजूद उचित निगरानी नहीं की, जिसके कारण उसकी बेटी की जान गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज और जूनियर इंजिनियर विद्युत विभाग क्षेत्र नई बाजार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें