फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चीनी मांझा बेच रहे तीन व्यापारियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चीनी मांझे से हादसे बढ़ रहे हैं। पिपरी सीओ के नेतृत्व में शनिवार को अभियान चलाया गया। करीब चार किलो चीनी मांझा बरामद किया गया है। इस संबंध में शक्तिनगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जिले में शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। चाइनीज मांझा से हादसे और माैत के मामलों को देखते हुए पिपरी सीओ अमित कुमार के नेतृत्व में शक्तिनगर, पिपरी, रेणुकूट क्षेत्र में दुकानों पर जांच की गई। शक्तिनगर के चिल्काडांड मार्केट में तीन दुकानदारों के यहां चाइनीज मांझा बरामद हुआ।
इसे पुलिस ने जब्त कर लिया। व्यापारी तारकेश्वर गुप्ता, अशोक कुमार, सुनील गुप्ता के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। शनिवार की देर शाम तक कई इलाकों में पिपरी सीओ के नेतृत्व में टीम जांच करती रही। चेकिंग में करीब चार किलो चाइनीज मांझा बरामद हुआ है।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें