फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भरकना गांव में मारपीट के मामले में शनिवार को एक ही परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार भरकना निवासी गोपाल (37) पुत्र राजाराम ने शनिवार को तहरीर देकर बताया है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही छोटू व रंजीत पुत्रगण लक्ष्मण और लक्ष्मण पुत्र कालू ने बीते 22 मई को उसके साथ मारपीट किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने गोपाल का मेडिकल परीक्षण घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया। इस संबंध में गोपाल की तहरीर पर लक्ष्मण और उसके पुत्रों छोटू व रंजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें