फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दहेज के लिए महिला की पिटाई पति सहित तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के काचन गांव में दहेज के लिए महिला की पिटाई के मामले में पुलिस ने पति, सास-ससुर के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के काचन गांव निवासी सपना ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बताया कि 17 दिसंबर की शाम वह ससुराल में घरेलू काम निपटा रही थी। तभी पति विजय गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई करने लगा। उसे गंभीर चोट आई। म्योरपुर सीएचसी से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया कि पति और सास-ससुर अक्सर प्रताड़ित करते हैं। बताया कि उसका 11 माह का बच्चा भी अपने पास रख लिया है। म्योरपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास व ससुर के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें