फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: खाद के कागजात न दिखाने पर तीन के खिलाफ मुकदमा, जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर कार्रवाई

Sun, 03 Jan 2021 12:23 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में बरामद 59 बोरी खाद से संबंधित कागजात न दिखाने पर शनिवार को कार्रवाई की गई। मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


सदर कोतवाली में दी गई तहरीर में जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि छह दिसंबर को सूचना मिली कि मिलावटी खाद किसानों को वितरित करने के लिए राबर्ट्सगंज की ओर भेजी जा रही है। इस सूचना पर उन्होंने नायब तहसीलदार रवि प्रजापति के साथ जांच कर दो लोगों के कब्जे से 29 बोरी खाद बरामद की।

पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर लोढ़ी गांव स्थित एक मकान में छापा मारने पर  30 बोरी खाद बरामद हुई। इस तरह कुल 59 बोरी खाद बरामद हुई। खाद का कारोबार करने वालों को कागजात दिखाने के लिए मौका दिया गया, लेकिन वे नहीं दिखा पाए।

जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि मामले में ओबरा थाना क्षेत्र के खररिया बिल्ली-मारकुंडी गांव निवासी ठाकुर प्रसाद, कोटा निवासी राजेंद्र प्रसाद और प्रयागराज के बरवारी कोराव निवासी रामध्यान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें