फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में दो पहिया 30 वाहनों का हुआ ई-चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। नगर में शुक्रवार को देर शाम तक चले वाहन चेकिंग के दौरान 30 दो पहिया गाड़ियों का ई चालान किया गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया ने शुक्रवार को दर्जनों दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान तमाम बाइक सवार ऐसे मिले जिनके पास आवश्यक कागजात नहीं थे अथवा हेलमेट नहीं पहना था। कई तो मास्क नहीं लगाया हुआ था। ऐसे 30 बाइकों का ई-चालान किया गया। कहा कि कोरोना संकट के चलते बाइक सवारों को मास्क लगाकर चलना अनिवार्य है। जो भी इन नियमों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि दुर्घटना से बचाव के लिए गाड़ी चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं, कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाएं और जरूरी कागजात लेकर चलें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें