सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने चचेरी भाभी पर जानलेवा हमला करने वाले के युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पीड़ित महिला की तहरीर पर हुई है। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार चालान कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता रहने वाली है। उसका कहना है कि रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे कपड़ा धो रही थी। उसी वक्त एक युवक चाकू से हमला कर उसे गलत नियत से शौचालय की तरफ ले गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तब जाकर बची। उसका आरोप है कि आरोपी गलत काम के लिए दबाव बनाता है। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी विमलेश के खिलाफ जानलेवा हमला, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।