सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दुकान में तोड़फोड़ कर दुकानदार की पिटाई करने वाले सगे दो भाइयों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई घायल दुकानदार की मां की तहरीर पर हुई है। नामजद एक हमलवार के ऊपर वादी की बहू को धमकी देकर हजारों रुपये लेने का भी आरोप है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक 16 जून की शाम को राबर्ट्सगंज के रेलवे फाटक के समीप स्थित एक इलेक्ट्रानिक की दुकान पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए दुकानदार के साथ मारपीट की थी। वादिनी का कहना है कि उनके घर के सामने रहने वाला एक लड़का अक्सर उनकी बहू को टेलीफोन करके धमकाता है और वह बहू से 20 हजार रुपये ले चुका है। बहू को धमकी देता है कि अगर तुम रुपये नहीं दोगी तो नौकरी से निकलवा दूंगा। मंगलवार को वह और उसके बेटे ने युवक से पूछा कि बहू को फोन क्यों करते हो इस पर वह भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए अपने भाई के साथ दुकान पर पहुंच कर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। मना करने पर बेटे को मारपीट कर घायल कर दिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर वार्ड 16 घुवास मोहाल के रहने वाले हमलावर दीपक और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।