फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोरारी गांव में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के मामले में पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। यह कार्रवाई घायल महिला की तहरीर पर हुई। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से दूसरे पक्ष के लोगों की पिटाई कर दी थी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंच कर विवाद शांत कराया। उधर घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि मारपीट में सविता, उनके पति रामवृक्ष, बेटी लक्ष्मी और संतोष को चोट लगी थी। सविता की तहरीर पर सुनील, उनके पिता बच्चा पनिका, अनिल पनिका और अरविंद पनिका के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें