फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिला पंचायत अध्यक्ष पति समेत पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/करमा। भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद व गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन


कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर सिरसिया ठकुराई निवासी उषा कोल ने बताया कि सात जुलाई की दोपहर गांव के ही अरुण सिंह पटेल, शिव ललित, रामदास, राजू और क्षेत्रीय लेखपाल विशंभर वर्मा अपने 8-10 साथियों के साथ ट्रैक्टर व कल्टीवेटर के साथ पहुंचे। उसके पूर्वजों की पट्टा व कब्जा वाली भूमि की नाप जोख करके लेखपाल विशंभर वर्मा ने कब्जा करने व उसमें लगाए वृक्षों को काटने का आदेश दे दिया। सभी लोग पेड़ काटने लगे। विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी गई। उसने मौके पर मौजूद करमा थाने के सिपाहियों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थाने में भी केस दर्ज न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष पति अरुण पटेल, शिव ललित, रामदास, राजू और क्षेत्रीय लेखपाल विशंभर वर्मा सहित 8-10 अज्ञात लोगों पर बलवा करने,एससी-एसटी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अरुण सिंह का कहना है कि मामले में उन्हें गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। विवादित जमीन से कोई लेना देना नहीं है। मामला दोनों अनुसूचित जाति के लोगों का ही है। वहीं करमा एसओ राजकुमार सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ है। विवेचना सीओ घोरावल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें