फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। कुंडाडीह गांव में शुक्रवार की भोर में घर के बाहर खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। वाहन में आग लगा देख घरवालों में अफरा तफरी मच गई। उन्होंने सबमर्सिबल पंप चालू कर आग पर किसी तरह नियंत्रण पाया।
विज्ञापन

भुक्तभोगी म्योरपुर के कुंडाडीह गांव निवासी मनोज कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे वह घर पर आया और कार घर के बाहर खड़ी करके घर में खाना खाने के बाद सो गया। रात दो बजे उसके बाबा ग्राम प्रधान रामसुधार को कुछ जलने जैसा महसूस हुआ। उन्होंने जब घर से बाहर निकल कर देखा कि कार में आग लगी हुई है तो वे सन्न रह गये। आग देखकर वह शोर मचाने लगे। शोर सुनकर घर के लोग बाहर आ गए। पानी से आग बुझाने लगे। आग बुझाने के बाद भी वाहन का बहुत कुछ जल चुका था। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना तत्काल म्योरपुर थाने को दी है। सूचना के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें