फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में टकराकर पलटी कार, दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/मधुपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आमडीह गांव के समीप बुधवार की रात अनियंत्रित होकर एक कार खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। मृतक झारखंड के रहने वाले थे और वे किसी काम से वाराणसी जा रहे थे। घटना की जानकारी पुलिस ने मृतकों और घायल के घरवालों को दी। ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार की रात करीब 12:00 बजे आमडीह गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित एक ढाबे के पास ट्रक खड़ा था। उसी वक्त राबर्ट्सगंज की ओर से वाराणसी की तरफ जा रही एक कार पीछे से ट्रक से टकराने के बाद सड़क पर बने डिवाइडर को फांदते हुए पलट गई। हादसे में कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। ढाबे पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सुकृत पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मनाथ सिंह ने कार में फंसे घायलों को निकलवा कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया जबकि एक घायल की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह मृतकों के जेब से मिले पहचान पत्र के आधार शिनाख्त झारखंड के गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिद्धिताली गांव निवासी दिलीप चंद्रवंशी (25) और पचरू बैठा के रूप में हुई। वहीं उसी गांव के रहने वाले घायल की पहचान रंजन चौबे के रूप में हुई। चौकी इंचार्ज ने मृतक और घायल के परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मृतकों और घायल के परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। कोतवाल सत्यनारायण मिश्रा ने बताया कि पुलिस चौकी हिंदुआरी के प्रभारी आशीष पटेल ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। कहा कि मृतक या घायल के घरवालों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कार सवार वाराणसी निजी काम से जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें