फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कार पेड़ से टकराई, व्यापारी दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा से सटे सिंगरौली में बुधवार को हादसे में व्यापारी दंपती की मौत हो गई। नागपुर से दवा लेकर लौटते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बेटा और भतीजा भी जख्मी हुआ। उसे बैढ़न ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के सरई बाजार के निवासी दशरथ गुप्ता (65), अपनी पत्नी कैलाशबती गुप्ता (60), पुत्र संतोष गुप्ता और भतीजे संदीप गुप्ता के साथ नागपुर से दवा कराकर वापस लौट रहे थे।
सरई थाना के निवास चौकी क्षेत्र अंतर्गत कटरा जंगल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें सीएचसी निवास ले जाया गया, जहां दशरथ गुप्ता को डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अन्य घायलों को बैढन रेफर कर दिया गया। इसके बाद मृतक दशरथ गुप्ता की पत्नी की रास्ते में बरगवां पंहुचते ही दम तोड़ दिया। संतोष गुप्ता और संदीप गुप्ता का इलाज बैढ़न में चल रहा है। बता दें कि दशरथ गुप्ता हार्ट के मरीज थे तो वहीं उनकी पत्नी कैलाश शुगर की मरीज थीं।
उनका इलाज कराने 27 जनवरी को सरई ग्राम से पर्सनल वहां से नागपुर के लिए गए थे। सांत्वना देने और अंतिम दर्शन के लिए सीधी सांसद डाॅ. राजेश मिश्रा एवं देवसर विधायक डाॅ. राजेंद्र मेश्राम पहुंचे, जहां श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें