फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से भिड़ी कार, एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रेणुकूट के मुर्धवा इलाके में शुक्रवार की देर रात कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को गंभीर चोट आई है। उनका वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कार सवार मुर्धवा से रेणुकूट की ओर आ रहे थे। गोविंद पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से जा रही ट्रक से कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सुल्तानपुर निवासी मदनलाल, रेणुकूट के शिवा पार्क निवासी शशि यादव, आकाश मिश्र और मुकेश शर्मा को गंभीर चोट आई। चारों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से हिंडाल्को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान मुकेश शर्मा की मौत हो गई। अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें