फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रीजनिंग के प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी, नहीं हल कर पाए पूरे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राज्य-प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस प्रारंभिक) परीक्षा देने आए अभ्यर्थी रीजनिंग के कठिन प्रश्नों में उलझ गए। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों का कहना था कि बीते कई साल में पहली बार सामान्य अध्ययन की सुबह पॉली में हुई परीक्षा में करंट अफेयर और सामान्य ज्ञान के प्रश्न यूपी के नहीं रहे। कठिन प्रश्नों के कारण अभ्यर्थियों का समय कम पड़ गया। किसी अभ्यर्थी के 40 प्रश्न तो किसी के 30 प्रश्न छूट गए। दो पालियों में हुई परीक्षा में 2410 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। वहीं पहली पॉली में परीक्षा देने के बाद दूसरी पॉली की परीक्षा में चार अभ्यर्थी नहीं बैठे।
विज्ञापन


पीसीएस-प्री की परीक्षा सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 तक और फिर दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक दो पालियों में हुई। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। दोनों पाली में 10 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में कुल 4224 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 1814 ने ही पहली पाली में परीक्षा दी। वहीं दूसरी पॉली में सिर्फ 1810 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। यानी चार ऐसे अभ्यर्थी रहे जिन्होंने पहली पाली में परीक्षा तो दी मगर दूसरी पाली की परीक्षा में नहीं बैठे। इस तरह से पहली पाली में 2410 और दूसरी पाली में अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 2414 रही। सभी परीक्षा केंद्रों पर एआई जांच से अभ्यर्थी गुजरे। डीएम बद्रीनाथ सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज ब्लॉक बी चुर्क, पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंका मुड़िलाड़ी घोरावल का औचक निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर के दायरे में आने वाले सभी फोटो स्टेट व प्रिंट की दुकानों को बंद रखा गया था।
-
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज ब्लॉक ए चुर्क, पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रॉबर्ट्रसगंज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज सिविल लाइन, गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन पर परीक्षा हुई। इसके अलावा चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज ब्लॉक बी चुर्क, पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज मुड़िलाडीह घोरावल, पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज रामगढ़, शहजादा साहब उदय प्रताप सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ में सकुशल परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें