फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चालकों की भर्ती के लिए लगाए जा रहे कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। परिवहन निगम की तरफ से चालकों की कमी दूर करने के लिए कैंप लगाया जा रहा है। परिवहन निगम की तरफ से लगाए जा रहे कैंप में दो साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस धारक संविदा चालक के लिए आवेदन कर सकते हैं। संविदा चालकों को 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा। 12 सितंबर को सेवायोजन कार्यालय लोढ़ी में लगने वाले रोजगार मेले के साथ ही अन्य स्थानों पर लगने वाले शिविर में इसके लिए आवेदन लिया जाएगा। परिवहन निगम के सोनभद्र डिपो में करीब 40 चालकों की कमी है। रिक्त पदों को भरने के लिए संविदा पर चालकों की भर्ती की जा रही है। रॉबर्ट्सगंज स्थित रोडवेज बस स्टेशन के इंचार्ज विवेक सिन्हा के मुताबिक चालकों के रिक्त पदों के लिए शिविर लगाया जा रहा है। आठ सितंबर को रामगढ़ बाजार में चालकों की भर्ती के लिए शिविर लगाया जाएगा। 10 सितंबर को ओबरा और 12 सितंबर को दुद्धी में शिविर लगेगा। 12 सितंबर को लोढ़ी स्थित सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले में भी परिवहन निगम की तरफ से संविदा पर चालक भर्ती के लिए शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह 16 सितंबर को म्योरपुर में शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में जगह-जगह शिविर लगाकर संविदा पर चालकों की भर्ती की जा रही है। इससे पहले तीन सितंबर को रेणुकूट में और पांच सितंबर को घोरावल बाजार में संविदा पर चालक भर्ती के लिए शिविर लगा था। संविदा पर चालक भर्ती के लिए आठवीं कक्षा पास होने के साथ ही आवेदक की लंबाई 5.3 फीट होना जरूरी है। इसके साथ ही दो साल पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
विज्ञापन

सोनभद्र डिपो में करीब 40 चालकों की भर्ती होनी है, इसके लिए जिले में जगह-जगह शिविर लग रहे हैं। दो साल पुराने हैवी ड्राइविंग लाइसेंस धारक संविदा पर चालक की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। - विश्राम सिंह, एआरएम-सोनभद्र डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें