फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाबा गणिनाथ मंदिर के शीघ्र निर्माण का आह्वान

विज्ञापन
दुद्धी में हलुवाई समाज को सम्बोधित करते वक्ता-संवाद
विज्ञापन
दुद्धी नगर के एक निजी होटल में हलवाई समाज की जनपद स्तरीय प्रतिनिधि बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक प्रगति के लिए संगठन का मजबूत होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

बैठक में बाबा गणिनाथ मंदिर निर्माण को समाज की आस्था का केंद्र बताते हुए इसे जल्द पूरा करने का आह्वान किया गया। इसके लिए उपस्थित लोगों से सामर्थ्य अनुसार सहयोग देने की अपील की गई। सभी प्रतिनिधियों ने समाजहित को सर्वोपरि रखकर मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया और दुद्धी इकाई के महामंत्री संतोष गुप्ता ने मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय मंत्री बीएन गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन सहित प्रमोद गुप्ता, जेपी गुप्ता, मोहन गुप्ता, दीपक गुप्ता और विजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें