फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्थापना दिवस पर काटा केक, सोनभद्र के उत्पादों की लगी प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नए जनपद के रूप में सोनभद्र के 36 साल पूरे होने पर मंगलवार को लोगों ने जश्न मनाया। अधिवक्ताओं ने केक काटा तो प्रबुद्ध वर्ग ने संगोष्ठी में जिले की विकास यात्रा पर चर्चा की और भविष्य की रुपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

विकास भवन में सोनभद्र के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। कृषि, स्वयं सहायता समूह, ऊर्जा, उद्योग विभाग की इस प्रदर्शनी के जरिए जिले के हुनर का प्रदर्शन हुआ।
विकास भवन परिसर में स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा के पूर्व सांसद रामशकल, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, डीएम बद्रीनाथ सिंह, सीडीओ जागृति अवस्थी सहित अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने जनपद सृजन से पहले और बाद की स्थिति का जिक्र करते हुए पिछले 36 वर्षों में आए बदलावों को गिनाया। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि सोनभद्र लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार सोनभद्र को स्वीट्जरलैंड के रूप में विकसित करने को तत्पर है।
इस दौरान जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण विभाग की योजना के तहत दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, वनाधिकार अधिनियम के तहत पट्टे की खतौनी, उद्योग विभाग की ओर से ऋण स्वीकृति प्रमाण व डेमो चेक का वितरण किया गया।
विज्ञापन

रेणुकूट के औद्योगिक प्रतिष्ठान बिड़ला कार्बन को सीएसआर एक्सीलेंस लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें